फिरोज़ाबाद: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 50 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में सोमवार सुबह 11 बजे क़रीबन किया गया। जिसमे डीएम, एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।