रायसेन: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में निकाह शामिल करने की मांग, मुस्लिम समाज कलेक्टर के पास पहुंचा
Raisen, Raisen | Apr 7, 2026 रायसेन में मुस्लिम समाज के लोगों ने अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह शामिल करने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि पहले जारी पत्र में निकाह का उल्लेख था, लेकिन अब अधिकारियों ने इसे गलती बताया है। पहले से तैयारियां कर चुके कई परिवार, खासकर गरीब और दिव्यांग, इससे परेशान हैं।