भीलवाड़ा: करेड़ा में मोदी का मुखौटा पहनकर आया चोर, मोबाइल शॉप से 4 से 5 लाख के 35 मोबाइल उड़ाए, व्यापारियों में दहशत
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे में रविवार–सोमवार की मध्यरात्रि चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए करीब 35 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार देर रात सामने आया है,जिसमें चोर मोदी का मुखौटा पहले वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।