गुना नगर: बागेश्वर धाम महिला समिति गुना ने पं. धीरेंद्र शास्त्री ने लिखी सनातन धर्म की पुस्तक घर-घर बांटी, पढ़ने का किया आग्रह
गुना में बागेश्वर धाम महिला समिति ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लिखी सनातन धर्म क्या है नामक पुस्तक को घर घर बांटा। समिति की महिलाओं ने बताया, घर-घर धार्मिक पुस्तक का वितरण कर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं लोगों से पढ़ने का आग्रह किया। पुस्तक को पढ़कर लोग भारत की सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा, को समझ सकेंगे। एवं ज्ञान मिलेगा।