गुना नगर: जयस्तभ चौराहे पर विभिन्न संगठनों द्वारा 1 मई को मनाया गया मजदूर दिवस मजदूरों की समस्याओं और मांगों पर हुई चर्चा
गुना में विभिन्न संगठनों ने 1 मई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जय स्तंभ चौराहे पर मनाया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने वर्तमान में मजदूरों की समस्याएं और मांगों को जनसभा में उठाया। वक्ताओं ने श्रम कानून, मजदूरों की मांगे एवं न्यूनतम वेतन जैसे मुद्दों को उठाते हुए मजदूरों की समस्याओं को रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।