गुना नगर: न्यू सिटी कॉलोनी गुना में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुना की न्यू सिटी कॉलोनी में एक तलाकशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव परीक्षण करा कर मामला जांच में लिया है। महिला का नाम मंजू उम्र 35 वर्ष बताया गया है। कुछ साल पहले महिला पति से तलाक हो चुका था। मायके में रह रही थी। परिजनों ने बताया, अचानक उल्टी जैसा मन होकर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।