गुना नगर: टीकमगढ़ जिले के गुना गांव से झांसी होते हुए भटककर गुना पहुंची लड़की को वरदान सेवा समिति, बाल कल्याण समिति ने भेजा घर
टीकमगढ़ जिले के गुना गांव से झांसी होते हुए भटककर गुना पहुंची एक लड़की को वरदान सेवा समिति और बाल कल्याण समिति ने परिजनों को ढूंढ कर घर भेजा। वरदान सेवा समिति गुना के प्रमोद भार्गव ने बताया, 28 अप्रैल को लड़की भटक कर झांसी पहुंची। टीकमगढ़ जिले में गुना गांव है गुना नाम सुनकर झांसी से एक समाजसेवी ने लड़की को गुना भेज दिया था।