गुना नगर: एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षा विभाग ने मतदाताओ को जागरूक करने किया एक शाम लोकतंत्र के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम
लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने गुना शिक्षा विभाग ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में 30 अप्रैल की रात में एक शाम लोकतंत्र के नाम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। DEO सीएस सिसोदिया ने 1 मई को बताया, भारत स्काउट गाइड, विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओं एवं शामिल हुए नागरिकों को कार्यक्रम में मतदान की शपथ दिलाई अधिक से अधिक मतदान करने अपील की।