गुना नगर: बृज विहार कॉलोनी पीपरोदा खुर्द में सुने मकान में हुई चोरी, विवाह सम्मेलन में गया था परिवार, नगदी और जेवर ले गए चोर
गुना के कैंट थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी पीपरोदा खुर्द में एक सूने मकान में चोरी हो गई। फरियादी सुनील यादव ने पुलिस को बताया, भटोदिया गांव में विवाह सम्मेलन था। रिश्तेदारी की शादी में घर में ताला लगाकर गए थे। अज्ञात चोरो ने घर का ताला तोड़कर 27000 रुपए नगद, सोने चांदी के जेवर, एक मोबाइल, दो हाथ घड़ी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।