इकौना: सेमगढ़ा मोड़ के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच किया गया रेफर
सेमगढ़ा मोड़ के पास बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बहराइच के लिए रेफर कर दिया है । वहीं बहराइच में घायल का इलाज चल रहा है।