इकौना: भिखारीपुर मसढ़ी पुल के पास सरयू नहर में डूबा बुजुर्ग व्यक्ति, एनडीआरएफ की टीम ने पानी से बरामद किया शव
गिलौला थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मसढ़ी पुल के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति नहाने के दौरान सरयू नहर के पानी में डूब गए, वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत कर बुजुर्ग के शव को पानी से बरामद कर लिया। फिलहाल गिलौला पुलिस जाँच पड़ताल समेत अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।