इकौना: चेतिया मुरार पुल से चेकिंग के दौरान पुलिस व FST टीम ने वैगनार से बरामद किया 02,68,500 रूपये, नहीं मिला कोई दस्तावेज
चेतिया मुरार पुल पर बीते रविवार लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस और FST की टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक गाड़ी को रोका गया जिसमें से 02,68,500 रूपये बरामद हुए हैं। वहीं गाड़ी का चालक कोई भी रुपए से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया, जिसके चलते आयकर विभाग को सूचना देने के बाद टीम आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।