इकौना: कटरा वीरपुर मार्ग पर बीती रात दो बाइको में हुई टक्कर दो लोग मामूली रूप से चोटिल, भेजा गया अस्पताल
कटरा वीरपुर मार्ग पर बीते शनिवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई, वहीं इस टक्कर में दो लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार गोंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं,जो श्रावस्ती में किसी गाँव मे अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे।