इकौना: मझिला बनकटी पुल से एक आरोपी गिरफ्तार, एक अदद देसी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद
गिलौला पुलिस ने मझिला बनकटी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम नरेश पुत्र रामराज पासी है। जो रघुनाथपुर का निवासी बताया जा रहा वहीं आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक अदद देसी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताते चलें की गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने थाना गिलौला पर शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है।