जतारा: तहसील विधि व्यवसाय स्थल पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप,
जतारा। नगर के अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने एक युवक पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। अधिवक्ता के अनुसार रविवार सुबह वह अपने विधि व्यवसाय स्थल पर बारिश से बचाव के लिए पन्नी लगा रहे थे, तभी अभय राज उर्फ सचिन वहां पहुंचा और पन्नी लगाने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगा।