मटिहानी: बथौली चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली चौक के पास वाहन जांच के दौरान 01 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बथौली चौक के पास पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था, इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 01 अपराधी को 01 देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.