बैराड़: कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में बांटे फल
पूर्व केंद्रीय मंत्री, जननेता एवं कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार दोपहर 2 बजे बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास,नगर परिषद अध्यक्ष मालती लक्ष्मण रावत,जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल,बरिष्ठ पार्षद विजय सिंह यादव सहित अन्य मौजदू रहे।