रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जबरन जहर पिलाने के मामले में पति और देवर गिरफ्तार
रफीगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और जबरन जहर पिलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राकेश कुमार और विकेश कुमार के रूप में हुई है। रविवार संध्या 7 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष राम जी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जारी है।