रेवदर: रेवदर के करोटी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, करीब 200 स्कूल प्रभारियों ने पोषण और खाद्य सुरक्षा की जानकारी ली
Reodar, Sirohi | Apr 28, 2026 रेवदर क्षेत्र के करोटी में समग्र शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया यह कार्यशाला राजकीय विद्यालयों के स्कूल प्रभारियों के लिए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) विषय पर केंद्रित रही,जिसमें रेवदर ब्लॉक के करीब 200 स्कूल प्रभारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया