औरैया: विभाजन की विभीषिका को याद कर नम हुईं आंखें, ककोर स्थित पुलिस कार्यालय परिसर में औरैया पुलिस ने लिया एकता का संकल्प
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों और पीड़ित परिवारों को याद करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं