बड़ेराजपुर: विश्रामपुरी थाना पुलिस की तत्परता से 14 वर्षीय गुम बालक को सुरक्षित बरामद किया गया
कोण्डागांव जिले के थाना विश्रामपुरी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” और “तलाश अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए रावनगुड़ा के 14 वर्षीय गुम बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आज रविवार दोपहर लगभग 3 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार बालक 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। जिसे पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौपा गया है।