सादाबाद: किशोरी से दुष्कर्म और इंटरनेट पर अश्लील फोटो डालने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव विसी बंबा के पास किशोरी से दुष्कर्म कर इंटरनेट पर अश्लील फोटो डालने वाले गांव विसी निवासी आरोपी सुनील ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सहपऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ आरोपी द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।