सेन्हा: सेन्हा के मुर्की तोड़ार पंचायत में हर्षोल्लास से मना सरहुल, पारंपरिक पूजा के बाद ढोल-मांदर पर झूमे ग्रामीण
सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत बाजार डांडू के करंजटोली और ढवठाटोली में रविवार शाम करीब 4 बजे प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के पहान शुकरा उरांव और पुजार विश्वनाथ प्रधान द्वारा आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार श्रद्धा और भक्ति के साथ गांव के ईष्ट देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।