जांजगीर: जांजगीर में घर में घुसकर मारपीट, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के चलते जांजगीर के लछनपुर केराझरिया में हुए जानलेवा हमले में 27 और 40 वर्षीय दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, गंभीर चोटिल युवक को बिलासपुर रिफर किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।