कानपुर: पति के दबंग साथी ने महिला को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल, महिला ने कहा- जान का खतरा
केशवपुरम की पूर्ति सिंह ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि उनका उनके पति से विवाद चल रहा है और कई मुकदमे विचाराधीन है। पति द्वारा लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जाता है। पति के दबंग साथी शिवम तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना प्रभारी ने बताया जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।