कानपुर: शासन बनाम प्रशासन, जेसीबी के नोटिस के बाद महिला आयोग के सदस्य से जुड़ा मामला भाजपा तक पहुंचा
कानपुर राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता का बर्रा थाने में रजिस्टर पलट कर देखना पुलिस को अखर गया। इसी बात को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनोद कुमार सिंह ने आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को नोटिस जारी किया गुरुवार 12 बजे वायरल हो गया। उन्हे ताकीद की गई है कि महिला आयोग के सदस्यों को सीधे थानों का निरीक्षण करने का अधिकार प्राप्त नहीं है।