डिंडौरी: उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के पास नगर परिषद ने पाइपलाइन बिछाने के लिए स्टॉपर लगाकर यातायात किया बाधित
डिंडौरी के उत्कृष्ट विद्यालय के पास नगर परिषद पाइपलाइन बिछाने को लेकर बिना पूर्व सूचना स्टॉपर लगाकर यातायात बाधित कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक सुभाष उईके ने मंगलवार शाम 6:00 मौके पर ASI और पुलिस बल को भेज कर तत्काल स्टॉपर हटाकर आवागमन सुचारू कराया। ट्रैफिक निरीक्षक ने बताया कि सीएमओ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा ।