तमनार: तमनार के आमगांव में पुलिस जनचौपाल में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
Tamnar, Raigarh | Apr 21, 2026 रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमगांव में पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और नशे से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अपराध रोकथाम और जनभागीदारी को मजबूत करना रहा।