11000 नैनिहालो को दो बूंद जिंदगी की, अभियान के प्रथम दिन पिलाई,
डग। "दो बूंद जिंदगी की" पल्स पोलियो अभियान के तहत डग उप जिला चिकित्सालय ओर पी एच सी दुधालिया में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 12,252 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
अभियान को सफल बनाने के लिए एसडीएच डग की ओर से कुल 56 बूथ स्थापित किए गए। इनमें अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए गए, जहां बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम मनोहर कुशवाह ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में लगभग 11,000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 80 प्रतिशत है। शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर उन्हें पोलियो की दवा पिलाएंगी और लक्ष्य को पूरा करेंगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना उनकी भी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के इस महाअभियान में सहयोग करें।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पोलियो उन्मूलन को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसी उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
Ratlam, Ratlam | Jun 28, 2026