सहरसा के लिए गर्व का क्षण
सहरसा के कायस्थ टोला की बेटी शैलजा दास ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पटना सिटी की एसपी का पदभार संभाला है। वर्ष 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी शैलजा दास के पिता डॉ. अजय दास सहरसा कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सहरसा जिले के लिए गौरव की बात है। शैलजा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
सहरसा की इस होनहार बेटी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11
#SaharsaPride #ShailjaDas #IPSOfficer #PatnaCitySP #ProudMoment #BiharNews