मुशहरी: एसएसबी जवान के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुजफ्फरपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर दुल्लाह गांव स्थित लीची गाछी के पास गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एसएसबी जवान के बेटे को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान शाहबाजपुर निवासी एसएसबी जवान उमेश कुमार के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है