मड़िहान: मड़िहान के रैकरी में दीपावली पर लौह युवक नाट्य समिति ने दहेज प्रथा पर नाटक का मंचन किया, 'एक और जल्लाद' पेश किया
लौह युवक नाट्य समिति रैकरी ने दीपावली के मौके पर सोमवार व मंगलवार की देर रात दहेज प्रथा पर आधारित नाटक एक और जल्लाद का मंचन किया नाटक में दहेज प्रथा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले असर को दिखाया गया कार्यक्रम रात करीब 2:00 बजे तक चला। बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। मुख्य अतिथि के रूप में मड़िहान विधायक मौजूद रहे।