सारठ: SP के निर्देश पर सारठ पुलिस ने गोपीबांध हाई स्कूल के पास दर्जनों बाइक की डिक्की की जांच की, संदिग्धों की तलाशी ली
Sarath, Deoghar | Mar 26, 2026 SP के निर्देश पर सारठ पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे तक पालोजोरी मार्ग पर गोपीबांध हाईस्कूल के पास दर्जनों बाइक की डिक्की जांच की व संदिग्ध चेहरों के शरीर की तलाशी ली। थानेदार डीके साह ने बताया कि एंटी क्राइम के लिए पुलिस थाना क्षेत्र के हर मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर बाइक चालक व सवार को हेलमेट व 4 पहिया वाहन चालक-सवार को सीटबेल्ट लगाने की नसीहत देती है।