गया टाउन सीडी ब्लॉक: विष्णुपद थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया, 1 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
गया के विष्णुपद थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर 1 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया।जिसमे बताया कि इनकी पुत्री घर से बाजार गई थी।जो वापस नहीं लौटी।खोजबीन के दौरान पता चला कि 1 लड़का द्वारा बहला फुसलाकर लेकर भाग गया है।