सिरोही: सिरोही में युवक की संदिग्ध मौत के बाद तनाव, ग्रामीणों ने किया घरों पर हमला
Sirohi, Sirohi | Jun 6, 2026 सिरोही के आबूरोड निकट गिरवर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में कुछ संदिग्ध आरोपियों के घरों पर हमला कर दिया और लाठी-धारदार हथियारों से तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही रेवदर, मंडार और आबूरोड पुलिस मौके पर पंहुची।