नानौता नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 के सभासद गौतम लांबा ने आजाद समाज पार्टी (असपा) का दामन रविवार दोपहर 2:00 बजे थाम लिया। उनके आवास मोहल्ला कानूनगोयान में आयोजित बैठक में असपा जिला उपाध्यक्ष अनिल रावण, विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पृथ्वीराज सिंह ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।