किशनगंज: शाहिया तलाई के पास सड़क हादसे में अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति
शाहिया तलाई के पास नेशनल हाईवे-27 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार शिक्षक विपिन मेहता निवासी भोयल राजस्थान, कुमरौआ एमपी से पढ़ाकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। देवरी जा रहे कस्बाथाना निवासी मूलचंद मेहता भी मौके पर पहुंचे और दोनों ने घायल को कस्बाथाना अस्पताल पहुंचाया।