नौतनवा: लक्ष्मीपुर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत लक्ष्मीपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गोरखपुर मे कराया गया। 100 बच्चों को गोरखपुर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करा कर उनमें वैज्ञानिक सोच को विकसित किया गया। ब्लाक मुख्यालय से बस से सुबह 8 बजे बस रवाना हुआ और देर सायं को गोरखपुर से बच्चों और शिक्षकों को लेकर वापस लौटा।