नौतनवा: पिलर संख्या 501/6 से सटे धमऊर गांव के समीप 150 लीटर डीजल और 96 पीस बेलचा बरामद, दो नेपाली युवक गिरफ्तार
निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम रविवार को मुखबिर की सूचना पर भारत से नेपाल भेजी जा रही 150 लीटर डीजल और नेपाल से भारत लाई जा रही 96 पीस बेलचा बरामद की है। टीम ने मौके से दो नेपाली युवकों को भी गिरफ्तार कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए टीम गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।