जानसठ: मीरापुर के हाइवे मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर से हादसा, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
मीरापुर के हाइवे मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे के करीब उस समय सड़क हादसा देखने को मिला जब बाइक पर सवार दीपू अपनी पत्नी सजना और साले शिव के साथ जा रहा था तभी अचानक बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें दीपू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, पत्नी संजना और शिव गंभीर रूप से घायल