कांके: राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया
Kanke, Ranchi | Apr 8, 2026 रांची विश्वविद्यालय में स्थापित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का बुधवार दोपहर करीब दो बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह सेंटर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों के समग्र स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।