मड़ियाहू: भानपुर में मैराथन दौड़ का आयोजन, 88 धावकों ने लिया हिस्सा
जौनपुर के सुरेरी क्षेत्र के भानपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कन्नौज और रायबरेली सहित कई जनपदों के धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।