मड़ियाहू: यूजीसी के खिलाफ ठाकुर महासभा ने किया प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर में यूजीसी के खिलाफ ठाकुर महासभा के बैनर तले मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने यूजीसी के हालिया फैसलों का कड़ा विरोध जताया