मड़ियाहू: हेमराज गड़वा और धनंजयपुर में बदला गया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति में हुआ सुधार
जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के हेमराज गड़वा और धनंजयपुर गांवों में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया है। यहां पुराने 25 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।