Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

MORE NEWS

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री चौहान से ग्वालियर सांसद श्री कुशवाहा ने की सौजन्य भेंट 

विकसित खेती-समृद्ध किसान” थीम पर ग्वालियर में भव्य कृषि मेला आयोजित कराने का किया आग्रह

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से ग्वालियर सांसद श्री भरत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सांसद श्री कुशवाह ने ग्वालियर में “विकसित खेती-समृद्ध किसान” विषय पर भव्य कृषि मेला एवं किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि कृषि मेले के आयोजन से ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के हजारों किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के शीर्ष वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीजों, नवीन कृषि उपकरणों तथा कृषि आधारित नवाचारों के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कृषि मेला किसानों के लिए ज्ञानवर्धन और तकनीकी उन्नयन का प्रभावी मंच सिद्ध होगा। इससे किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती की नई विधियों को अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
सांसद श्री कुशवाह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
Bharat Singh Kushwah
CM Madhya Pradesh

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री चौहान से ग्वालियर सांसद श्री कुशवाहा ने की सौजन्य भेंट विकसित खेती-समृद्ध किसान” थीम पर ग्वालियर में भव्य कृषि मेला आयोजित कराने का किया आग्रह केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से ग्वालियर सांसद श्री भरत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सांसद श्री कुशवाह ने ग्वालियर में “विकसित खेती-समृद्ध किसान” विषय पर भव्य कृषि मेला एवं किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा। सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि कृषि मेले के आयोजन से ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के हजारों किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के शीर्ष वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीजों, नवीन कृषि उपकरणों तथा कृषि आधारित नवाचारों के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि मेला किसानों के लिए ज्ञानवर्धन और तकनीकी उन्नयन का प्रभावी मंच सिद्ध होगा। इससे किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती की नई विधियों को अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। सांसद श्री कुशवाह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। #gwalior JDjansampark Gwalior Bharat Singh Kushwah CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से मिले सांसद श्री कुशवाह

 ग्वालियर की बहुप्रतीक्षित बड़ी - बड़ी विकास
परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलाने का किया आग्रह 

ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन, डबरा वेस्टर्न बायपास और सर्विस रोड निर्माण सहित कई मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

ग्वालियर क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मुलाक़ात की। उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से भेंट कर ग्वालियर अंचल से जुड़ी  महत्वपूर्ण सड़क एवं अधोसंरचनागत विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
सांसद श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग की शीघ्र स्वीकृति, डबरा वेस्टर्न बायपास की डीपीआर तैयार कर परियोजना को गति देने एवं ग्वालियर के पुराने बायपास के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण की मांग रखी। साथ ही ग्वालियर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के स्वीकृत कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध भी किया।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्वालियर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और आवागमन में लगने वाला समय कम होगा।
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद श्री कुशवाह द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्वालियर जिले के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को लंबे समय से अपेक्षित सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
#gwalior
Bharat Singh Kushwah
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से मिले सांसद श्री कुशवाह ग्वालियर की बहुप्रतीक्षित बड़ी - बड़ी विकास परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलाने का किया आग्रह ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन, डबरा वेस्टर्न बायपास और सर्विस रोड निर्माण सहित कई मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन ग्वालियर क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मुलाक़ात की। उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से भेंट कर ग्वालियर अंचल से जुड़ी महत्वपूर्ण सड़क एवं अधोसंरचनागत विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। सांसद श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग की शीघ्र स्वीकृति, डबरा वेस्टर्न बायपास की डीपीआर तैयार कर परियोजना को गति देने एवं ग्वालियर के पुराने बायपास के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण की मांग रखी। साथ ही ग्वालियर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के स्वीकृत कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध भी किया। सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्वालियर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और आवागमन में लगने वाला समय कम होगा। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद श्री कुशवाह द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्वालियर जिले के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को लंबे समय से अपेक्षित सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। #gwalior Bharat Singh Kushwah JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

सौजना हाउसिंग परियोजना में शीघ्र मिलेगी जल एवं विद्युत सुविधा 

साडा अध्यक्ष श्री शर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को शीतला सहाय प्रशासनिक भवन सौजना, तिघरा में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में साडा द्वारा निर्मित भवनों में विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
 बैठक में साडा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव, जल निगम ग्वालियर के महाप्रबंधक श्री जे.पी. गनोले, उपमहाप्रबंधक श्री जोनी मडेलिया, प्रबंधक श्री आर.डी. राठौर, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर के जनरल मैनेजर श्री पी.आर. पाराशर, डीजीएम श्री नितिन यादव, सहायक यंत्री श्री सुशील कपूर तथा साडा के अधिकारी श्री हरनाम सिंह, संपदा अधिकारी श्री नबल सिंह राजपूत एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
 साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा ने महाप्रबंधक, जल निगम ग्वालियर को जल प्रदाय व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए प्रबंध संचालक, जल निगम भोपाल को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए। 
 बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक ने साडा की अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए जल आपूर्ति व्यवस्था लगभग छह माह में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
 सौजना हाउसिंग परियोजना के ड्यूप्लेक्स भवनों में 40 आवंटियों को शीघ्र कब्जा प्रदान किया जाना है। इसके लिए अंतरिम व्यवस्था के रूप में साडा क्षेत्र में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। 
 बैठक में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर (ओ एंड एम) श्री पी.आर. पाराशर द्वारा सौजना हाउसिंग परियोजना के ड्यूप्लेक्स भवनों का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ड्यूप्लेक्स भवनों तक विद्युत आपूर्ति की आवश्यक व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।
 साडा अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटियों को समय पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

सौजना हाउसिंग परियोजना में शीघ्र मिलेगी जल एवं विद्युत सुविधा साडा अध्यक्ष श्री शर्मा ने विद्युत वितरण कंपनी एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को शीतला सहाय प्रशासनिक भवन सौजना, तिघरा में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में साडा द्वारा निर्मित भवनों में विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में साडा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव, जल निगम ग्वालियर के महाप्रबंधक श्री जे.पी. गनोले, उपमहाप्रबंधक श्री जोनी मडेलिया, प्रबंधक श्री आर.डी. राठौर, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ग्वालियर के जनरल मैनेजर श्री पी.आर. पाराशर, डीजीएम श्री नितिन यादव, सहायक यंत्री श्री सुशील कपूर तथा साडा के अधिकारी श्री हरनाम सिंह, संपदा अधिकारी श्री नबल सिंह राजपूत एवं उपयंत्री उपस्थित रहे। साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा ने महाप्रबंधक, जल निगम ग्वालियर को जल प्रदाय व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए प्रबंध संचालक, जल निगम भोपाल को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक ने साडा की अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए जल आपूर्ति व्यवस्था लगभग छह माह में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सौजना हाउसिंग परियोजना के ड्यूप्लेक्स भवनों में 40 आवंटियों को शीघ्र कब्जा प्रदान किया जाना है। इसके लिए अंतरिम व्यवस्था के रूप में साडा क्षेत्र में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर (ओ एंड एम) श्री पी.आर. पाराशर द्वारा सौजना हाउसिंग परियोजना के ड्यूप्लेक्स भवनों का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ड्यूप्लेक्स भवनों तक विद्युत आपूर्ति की आवश्यक व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। साडा अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटियों को समय पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026