शाहनगर: शाहनगर कॉलेज में पानी, शिक्षक और साइंस की कमी, छात्रों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पन्ना जिले के शाहनगर शासकीय महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिला कलेक्टर के नाम शाहनगर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि शाहनगर क्षेत्र एक पिछड़ा और ग्रामीण इलाका है, जहां की लगभग 84 पंचायतों से गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए