आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को ग्राम दौनो थाना बल्दीराय क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा प्राथमिक विद्यालय के सामने बच्चों के झूले की पाइप से एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं उन व्यक्ति की पहचान महेश कुमार तिवारी उम्र 58 वर्ष निवासी-(पुरे भोले का तिवारी) मऊ थाना बल्दीराय के रूप में हुई है। इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है एवं पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए भेजा गया है। इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बल्दारीय की बाइटः-"
Sultanpur, Uttar Pradesh | Jul 18, 2026