"आज दिनांक 18 जुलाई को थाना बंधुआकला क्षेत्र के अंतर्गत यह सूचना मिली कि ग्राम गोठवा अलीगंज निवासी अजय कुमार जिनकी उम्र 27 वर्ष है के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंची, आवश्यक साक्ष्य संकलन किए गए। शव को पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच से यह तथ्य सामने आया है कि मृतक शराब सेवन का आदी था, पिछली रात को भी उसने शराब का सेवन किया था और अपनी बीवी से कुछ वाद-विवाद हुआ था। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-"