शहपुरा: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में जनगणना 2027 को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया, एसडीएम रहे मौजूद
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के लिए सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार सुबह 11:00 से किया गया । दरअसल एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने समस्त प्रशिक्षार्थीयों को जनगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए जनगणना संबंधित कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।