मानपुर: भमरहा: लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Manpur, Umaria | Apr 18, 2026 थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम भमरहा मे एक लापता युवक का शव कुंए मे मिला है।घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही थाना मानपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कुंए से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि युवक गुड्डा चौधरी ग्राम भमरहा 15 अप्रैल को एक वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए घर से निकला था फिर वापस नही लौटा।